क्रिकेटर कुलदीप-वंशिका की हल्दी में चहल-रिंकू ने किया ऐसा डांस, सोशल मीडिया पर लग गई आग, देखें वीडियो

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी गर्लफ्रेंड वंशिका चड्ढा के साथ शादी कर रहे हैं. शादी की सभी रस्में मसूरी में हो रही है. ऐसे में सोशल मीडिया पर कई वीडियोस सामने आए है, जिसमें क्रिकेट जगत की हस्तियां डांस-मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी का जश्न उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में जोर-शोर से शुरू हो गया है. कुलदीप अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ 14 मार्च 2026 को सात फेरे लेंगे. शादी की सभी रस्में मसूरी के प्रतिष्ठित होटल सवॉय में हो रही है. कुलदीप गुरुवार को देहरादून पहुंचे थे और अब जश्न का माहौल बन चुका है.

हल्दी और संगीत में मस्ती

शुक्रवार सुबह हल्दी की रस्म धूमधाम से हुई. कुलदीप और वंशिका की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ डांस करते नजर आए. खास दोस्त युजवेंद्र चहल ने भी ठुमके लगाए और मस्ती की. चहल ने कहा, "मैं बहुत एक्साइटेड हूं, भाई की शादी में खूब डांस करूंगा."

रिंकू सिंह भी अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ पहुंचे. फील्डिंग कोच टी दिलीप भी समारोह में शामिल हुए. शाम को ग्रैंड कॉकटेल पार्टी हुई, जहां संगीत और डांस का मजा लिया गया.

मेहमानों की लिस्ट और तैयारियां

होटल में करीब 80 कमरे मेहमानों के लिए बुक हैं. भव्य मंडप और अलग से संगीत के लिए स्पेशल व्यवस्था की गई है. मोहम्मद सिराज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भी पहुंचने की उम्मीद है. कई क्रिकेट स्टार्स और VIPs इस शादी में शामिल होंगे. कुलदीप घोड़ी पर सवार होकर बारात निकालेंगे और पवित्र अग्नि के सामने सात फेरे लेंगे.

डिजिटल और प्रिंटेड इन्विटेशन की चर्चा

कुलदीप और वंशिका ने खास डिजिटल इन्विटेशन बनवाया है, जो गणेश वंदना से शुरू होता है. इसमें रॉयल और मॉडर्न थीम है. प्रिंटेड कार्ड राधा-कृष्ण थीम पर आधारित है, हल्के गुलाबी रंग में 3D महल डिजाइन के साथ. ये दोनों कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.

वंशिका चड्ढा कौन हैं?

वंशिका कुलदीप की बचपन की दोस्त हैं. दोनों कानपुर के रहने वाले है. उनकी दोस्ती प्यार में बदली. वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया से हायर एजुकेशन पूरी की और वहां नौकरी कर रही हैं. सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी. शादी T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद हो रही है, इसलिए यह दोहरा जश्न है.

रिसेप्शन का प्लान

शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में भव्य रिसेप्शन होगा. क्रिकेट, राजनीति और बिजनेस जगत के बड़े लोग शामिल होंगे. मसूरी की वादियों में यह शाही शादी इन दिनों सबसे बड़ी चर्चा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो