राजधानी दिल्ली में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग

राजधानी दिल्ली के गांधी नगर के पुस्ता रोड़ पर आज दोपहर 1.17 बजे कपड़े के गोदाम में आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत

Janbhawana Times
Janbhawana Times

राजधानी दिल्ली के गांधी नगर के पुस्ता रोड़ पर आज दोपहर 1.17 बजे कपड़े के गोदाम में आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

दमकल विभाग के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 1.17 बजे सूचना मिली कि गांधी नगर के पुस्ता रोड़ स्थित एक कपड़े के गोदाम में आग लग गई है। सूचना मिलते ही एक-एक कर दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग ग्राउंड फ्लोर पर बने गोदाम में लगी थी। आग पर दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

calender
05 July 2022, 05:15 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो