score Card

यूपी 14 जेड सीरीज के करीब एक लाख वाहन होंगे अब जब्त

गौतमबुद्ध नगर में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को जब्त करने का अभियान शुरू किया है।

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को जब्त करने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने कुछ सरकारी वाहनों का भी चयन किया है। इन वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों की तरफ से अधिकारियों को पत्र भेजे जा चुके हैं। परिवहन विभाग के अधिकारयों ने पत्र के माध्यम से सभी प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया है कि इन सभी वाहनों को जल्द से जल्द सड़कों से हटा दिया जाए। सड़कों पर नजर आने की स्थिति में इन वाहनों को जब्त किया जाएगा। वहीं, परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कुछ वाहन स्वामियों को भी इन वाहनों को लेकर नोटिस जारी किया था।

परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर में यूपी16 जेड सीरीज का रजिस्ट्रेशन बुधवार को खत्म हो चुका है। इस सीरीज की गौतमबुद्ध नगर में करीब एक लाख से ज्यादा वाहन पंजीकृत हैं। अब इस सीरीज के वाहन सड़कों पर दौड़ते हुए नजर आते हैं तो उनको तत्काल जब्त किया जाएगा। इस अभियान के लिए परिवहन विभाग ने गौतमबुद्ध नगर में 6 टीमों का गठन किया है। परिवहन विभाग इस अभियान को काफी बड़े स्तर पर चलाने की तैयारी कर रहा है। 

बुधवार से गौतमबुद्ध नगर में शुरू हुआ अभियानः एआरटीओ प्रशासन 

एआरटीओ प्रशासन सियाराम वर्मा ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में बुधवार से इन वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है। विशाल स्तर पर अभियान चलाने के लिए बुधवार की सुबह से ही परिवहन विभाग के अधिकारी सड़कों पर रहे। अगर यूपी16जेड वाहन सड़कों पर नजर आता है तो उसे तत्काल जब्त किया जाएगा।

यातायात पुलिस भी चला रही पुराने वाहनों पर अभियानः ट्रैफिक इंस्पेक्टर 

ट्रैफिक इंस्पेक्टर आशुतोष ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इस अभियान के दौरान सड़कों पर नजर आने वाले इन वाहनों को यातायात पुलिस के कर्मचारियों द्वारा जब्त किया जाएगा।

calender
02 February 2023, 06:31 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag