हादसा: बारातियों से भरी बस पलटी, 3 लोगों की मौत, कई लोग घायल

हादसा: बारातियों से भरी बस पलटी, 3 लोगों की मौत, कई लोग घायल

Janbhawana Times
Janbhawana Times
छत्तीसगढ़: सरगुजा जिले में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। वहीं 6 से ज्यादा लोग घायल है। इनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र में हुआ है।
 
सिकिलमा निवासी सी कमल खलखो की बारात सोमवार सुबह नानदमाली गांव गई थी। सी कमल किसी कार में सवार होकर गया था। जबकि दूसरे बाराती बस से नादनमाली गांव गए थे। बस में महिलाएं और छोटे बच्चे भी थे। पता चला है कि बारात खत्म होने के बाद सभी रात को 10 से 11 के बीच लौट रहे थे। उसी दौरान अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे 43 में लालमाटी गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मौके पर ही एक बच्चे और 16 साल की लड़की की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग घायल हो गए थे। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी।
calender
01 March 2022, 12:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो