एमसीडी चुनाव से पहले आप ने शुरू किया 'कूड़े पर जनसंवाद' अभियान

दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए आम आदमी पार्टी पूरी कोशिश कर रही है। एमसीडी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने मंगलवार से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। इस बार आप कूड़े के तीनों पहाड़ों को बड़ा मुद्दा बना रही है। यही वजह है कि पार्टी ने अपने कैंपेन की शुरुआत कूड़े को लेकर ही की है।

Janbhawana Times

रिपोर्ट। मुस्कान

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए आम आदमी पार्टी पूरी कोशिश कर रही है। एमसीडी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने मंगलवार से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। इस बार आप कूड़े के तीनों पहाड़ों को बड़ा मुद्दा बना रही है। यही वजह है कि पार्टी ने अपने कैंपेन की शुरुआत कूड़े को लेकर ही की है।

आप विधायक आतिशी मार्लेना ने अपने विधानसभा क्षेत्र कालकाजी इलाके से कूड़े पर जनसंवाद अभियान की शुरुआत की। जनसंवाद के दौरान आतिशी ने कहा कि "जनता मन बना चुकी है। एमसीडी के चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट देना है। उन्होंने कहा कि "दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल सरकार का काम देखा है। उन्हें अरविंद केजरीवाल पर भरोसा है। उन्हें पता है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली को कूड़े के पहाड़ से मुक्ति दिला सकते हैं।

आतिशी ने आगे कहा कि दिल्ली में निगम चुनाव लोकल मुद्दों को लेकर लड़ा जाता है और दिल्ली में इस दौरान सबसे बड़ी समस्या कूड़े के बड़े-बड़े ढेर हैं। इसकी वजह से दिल्ली के लोग बेहद परेशान हैं। इसलिए ये आप का मुद्दा नहीं बल्कि दिल्ली के लोगों का मुद्दा है जिस पर लोग खुद वोट करेंगे।

बता दें कि आम आदमी पार्टी आज यानी 8 नवंबर से रविवार 20 नवंबर तक दिल्ली के अलग-अलग बूथ पर कूड़े पर जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। इस अभियान के दौरान लोगों से कूड़े पर सवाल पूछा जाएगा। आम आदमी पार्टी कोशिश कर रही है कि चुनावों में कूड़े को लोगों के बीच एक बड़ा मुद्दा बनाया जा सके।

पार्टी ने इस अभियान के लिए 600 पार्टी प्रवक्ता अलग-अलग जगहों पर तैनात किए हैं। इसके साथ ही 13 हजार से ज्यादा बूथों पर इस तरह के कूड़े पर संवाद किए जाएंगे। हर रोज करीब 1000-1200 जगहों पर कूड़े पर संवाद किया जाएगा।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag