अमृतसर: फ्लाइट रद्द होने से हवाई अड्डे पर यात्रियों का हंगामा

अमृतसर स्थित हवाई अड्डे पर फ्लाइट रद्द होने के कारण परेशान हुए यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस तथा हवाई अड्डा अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। मुम्बई में मौसम खराब होने के कारण अमृतसर से

Janbhawana Times

अमृतसर स्थित हवाई अड्डे पर फ्लाइट रद्द होने के कारण परेशान हुए यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस तथा हवाई अड्डा अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। मुम्बई में मौसम खराब होने के कारण अमृतसर से उड़ान भरने वाली गो-फस्ट एयर की फ्लाइट को शुक्रवार रात रद्द करना पड़ा। जानकारी के अनुसार रात के समय मुंंबई में मौसम खराब होने के कारण कई फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई। अमृतसर से मुम्बई जाने वाली गो फस्ट एयर की फ्लाइट को रात 8.45 बजे टेकऑफ करना था, लेकिन इसे दो घंटे डिले कर दिया गया।

यात्रियों ने पहले रिफ्रेशमेंट के लिए हंगामा किया। इसके बाद 11.22 बजे प्लेन को टेकऑफ के लिए तैयार किया गया। प्लेन ने उड़ान भी भरी, लेकिन 10 मिनट में ही दोबारा अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हो गया। इसके बाद स्टॉफ खुद असमंजस में था और कुछ समय बाद ही इस फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। यात्रियों ने कंपनी पर आरोप लगाया कि उनकी फ्लाइट दो घंटे तक लेट थी। कैंसिल होने के बाद भी ग्राउंड स्टाफ को कोई समझ नहीं थी कि उन्हें करना क्या है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag