score Card

अयोध्या पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन अंतरराज्यीय चोरों को किया गिरफ्तार

अयोध्या पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी चोरी का खुलासा किया है। ढाई किलो सोने की नाक कील के चोरी के मामले में अयोध्या पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में पुलिस ने पंजाब के रहने वाले

अयोध्या पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी चोरी का खुलासा किया है। ढाई किलो सोने की नाक कील के चोरी के मामले में अयोध्या पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में पुलिस ने पंजाब के रहने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 758 ग्राम सोने की कील व 1 लाख 44 हज़ार रुपए नकद बरामद किए हैं। ढाई किलो सोने की कील की कीमत सर्राफा बाजार में लगभग एक करोड़ 12 लाख रुपए की है। वहीं पुलिस में 758 ग्राम सोने की कीमत लगभग 34 लाख रुपये बरामद कर ली है।

मामला कोतवाली नगर के क्षेत्र के एक होटल का है।एक महीने पूर्व कोतवाली नगर क्षेत्र के एक होटल में पंजाब के चार सर्राफा व्यवसाई ठहरे थे एक दोस्त को धोखा देकर तीन दोस्त सोना व्यवसाई ढाई किलो सोने की कील लेकर फरार हो गए थे। होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कोतवाली नगर पुलिस ने छानबीन शुरू की जिसके बाद सुरेश कुमार, साजन शर्मा व साहिल निवासी अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है।इनके पास से 758 ग्राम सोने की नाक कील 1 लाख 44 हज़ार रुपये नगद बरामद हुए हैं।

एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है अभी और भी अभियुक्त गिरफ्तार हो सकते हैं। दरअसल अयोध्या जनपद की ये सबसे बड़ी चोरी मानी जा रही है। ढाई लाख सोने की कील की कीमत सर्राफा बाजार में लगभग 1 करोड 12 लाख रुपये आंकी जा रही है।जिसमें तीन दोस्तों ने ही एक दोस्त को देख धोखा देकर ढाई किलो सोने की नाक की कील चोरी कर ली थी। यह सभी चारों सोने की व्यवसाई अयोध्या जनपद में सोने की कील का व्यापार करने आए थे लेकिन तीन दोस्तों ने ही एक दोस्त को धोखा देकर सोने की नाक की कील को पार कर दिया था।

calender
28 August 2022, 09:48 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag