आजमगढ़: 12 हजार में तैयार की 6 सीटर बाइक, आनंद महिंद्रा भी हुए फैन

यूपी के आजमगढ़ जिले में एक युवक ने अनोखा आविष्कार किया है। युवक ने छह सीटर बाइक को तैयार किया है।

calender

यूपी के आजमगढ़ जिले में एक युवक ने ऐसा कारनामा किया है कि हर कोई उसकी कला और लगन की तारीफ कर रहा है। बता दें कि युवक ने छह सीटर इलेक्ट्रिक बाइक तैयार की है। ये महज 10 रुपये में 160 किमी चल सकती है। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयर पर्सन आनंद महिंद्रा ने भी इस आविष्कार की सराहना की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो को शेयर किया है।

आपको बता दें कि ये अद्भुत आविष्कार करने वाले होनहार युवक का नाम असहद अब्दुल्ला है जो कि लोहरा गांव का रहने वाला है। उसने आईआईटी इंजीनियरिंग मैकेनिकल से पढ़ाई पूरी की है। असहद का कहना है कि जिस तरह पेट्रोल-डीजल के दामों में जबरदस्त इजाफा हो रहा है, इससे आम आदमी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए उसने इलेक्ट्रिक बाइक को तैयार किया है।

असहद ने आगे बताया कि मात्र 12000 में कबाड़ की चीजों से उसने छह सीटर इलेक्ट्रिक बाइक का आविष्कार किया है। ये सिर्फ 10 रुपये में चार्ज हो जाएगी। वहीं असहद की ये बाइक सुर्खियों में बनी हुई है। इसकी खास बात ये है कि छह लोग काफी आराम से एक साथ सफर कर सकते है। ऐसे में दूर-दूर से लोग आजमगढ़ जिले में छह सीटर बाइक को देखने पहुंच रहे है। वहीं असहद का कहना है कि वह रजिस्ट्रेशन और पेटेंट की फॉर्मेलिटी को पूरा करने की कोशिश कर रहे है।

First Updated : Wednesday, 07 December 2022