भोपाल: आज से मध्य प्रदेश में शीत लहर चलने की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट

त्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में भी पड़ने लगा है। शुक्रवार शाम को चली हवाओं का रुख उत्तरी दिशा में होने के कारण रात में मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

MP Weather Update: भोपाल। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में भी पड़ने लगा है। शुक्रवार शाम को चली हवाओं का रुख उत्तरी दिशा में होने के कारण रात में मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में शनिवार से शीत लहर चलने की बात भी कही है।

इससे आज तापमान में भी काफी गिरावट आएगी। मध्य प्रदेश के लिए रविवार के दिन से नए साल की शुरूआत अब कड़ाके की ठंड के साथ होना है। भोपाल मौसम केन्द्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी जिलों का मौसम मुख्यत: काफी शुष्क रहा।

न्यूनतम तापमान में रीवा, सीधी, शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं शेष सभी संभागों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक एवं शेष संभागों में सामान्य रहा।

प्रदेश में शनिवार को सबसे कम 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। जबकि भोपाल में 11.8, इंदौर में 14 और ग्वालियर में 8.5 डिग्री तापमान रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में शुक्रवार शाम से सर्द हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। इसके असर से रात में ठिठुरन बढ़ गई है।

वहीं मौसम विज्ञानियों का मानना है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को शीत लहर का असर देखने को मिल सकता है। भोपाल मौसम विभाग के अधिकारियों की अगर मानें तो ट्रफ के रूप में आया पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार को हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में परिवर्तित हो गया है। जिससे शुक्रवार शाम से फिर उत्तरी हवा चलने लगी है।

शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत से आगे बढ़ जाएगा। उधर, दो दिन में उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी भी हुई है। पूरे मध्य प्रदेश में शनिवार रात से मैदानी क्षेत्रों की तरफ चलने वाली बर्फीली हवाओं के असर से ठिठुरन बढ़ने लगी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि रविवार से कई शहरों में शीतलहर भी चल सकती है।

खबरें और भी हैं...

मध्य प्रदेश: फिर आया उमा भारती को गुस्सा, आखिर किस कॉपीराइट की बात कर रही थीं बीजेपी की फायरब्रांड नेता..?

 

  •  
calender
31 December 2022, 10:55 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो