Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मतदाता सूची को लॉक कर दिया गया है. अब पहले चरण के 121 विधानसभा क्षेत्रों में कोई नया मतदाता नाम दर्ज नहीं करवा सकेगा. चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि नामांकन की प्रक्रिया आज, 10 अक्टूबर से शुरू हो रही है और इसकी अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है.
प्रथम चरण के लिए 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में 6 नवंबर को मतदान होगा. इसके मद्देनजर, आयोग ने नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले मतदाता सूची को लॉक कर दिया है. बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विनोद सिंह गुंजियाल ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में डाटा भी जारी किया है.
नामांकन प्रक्रिया शुरू: 10 अक्टूबर 2025
नामांकन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025
नामांकन पत्रों की जांच: 18 अक्टूबर 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025
मतदान की तिथि: 6 नवंबर 2025
पहले चरण में कुल 18 जिले मतदान के लिए चुने गए हैं-
बक्सर, आरा, पटना, नालंदा, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, मुंगेर, दरभंगा, समस्तीपुर, सिवान, वैशाली, गोपागंज, शेखपुरा, सारण, मधेपुरा, सहरसा और लखीसराय.
बक्सर जिला: ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर (अजा)
भोजपुर जिला: संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव (अजा), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर
पटना जिला: मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना साहिब, कुम्हरार, बांकीपुर, दीघा, फुलवारीशरीफ (अजा), दानापुर, मनेर, बिक्रम, पालीगंज, मसौढ़ी (अजा)
नालंदा जिला: अस्थावां, बिहारशरीफ, नालंदा, राजगीर (अजा), इस्लामपुर, हिलसा, हरनौत
मधेपुरा जिला: आलमनगर, बिहारीगंज, मधेपुरा, सिंघेश्वर (अजा)
सहरसा जिला: सहरसा, महिषी, सोनबरसा (अजा), सिमरी बख्तियारपुर
खगड़िया जिला: अलौली (अजा), खगड़िया, बेलदौर, परबत्ता
मुंगेर जिला: मुंगेर, जमालपुर, तारापुर
लखीसराय जिला: सूर्यगढ़ा, लखीसराय
शेखपुरा जिला: शेखपुरा, बरबीघा
गोपालगंज जिला: बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे (अजा), हथुआ
सिवान जिला: सिवान, महराजगंज, जीरादेई, दरौली (अजा), रघुनाथपुर, दरौंदा, गोरेयाकोठी, बड़हरिया
सारण जिला: एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गरखा (अजा), अमनौर, परसा, सोनपुर
मुजफ्फरपुर जिला: गायघाट, औराई, बोचहां (अजा), सकरा (अजा), कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, मीनापुर, कांटी, बरूराज, पारू, साहेबगंज
वैशाली जिला: वैशाली, हाजीपुर, लालगंज, महुआ, पांतेपुर (अजा), राजापाकर (अजा), महनार, राघोपुर
बेगूसराय जिला: चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय, बखरी (अजा)
समस्तीपुर जिला: समस्तीपुर, कल्याणपुर (अजा), वारिसनगर, सरायरंजन, मोरवा, उजियारपुर, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसड़ा, हसनपुर
दरभंगा जिला: कुशेश्वरस्थान (अजा), हायाघाट, केवटी, जाले, गौड़ाबौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, बहादुरपुर