बिहार: सासाराम में रामनवमी के जुलूस के बाद दो गुटों में झड़प हो गई, कई पुलिसकर्मी घायल, शहर में लागू 144 धारा

बिहार के नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के गगन दीवान के पास दो गुटों में झड़प हो गई. पथराव और वाहनों में आगजनी भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासन। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

बिहार के सासाराम में रामनवमी के बाद देश के कई हिस्सों में जैसे महाराष्ट्र, गुजरात समेत देश के कई इलाकों में हिंसा की खबर सामने आ रही है। इस बीच आज यानी शुक्रवार को बिहार के सासाराम जिले में दो समुदायों के बीच हिंसा भड़कने की खबर सामने आई है। यहां पहले पत्थर बाजी और फिर गोलीबारी भी हुई। हिंसा के दौरान दो पुलिसकर्मी को गोली लगने की जानकारी मिली है।

हालांकि प्रशासनिक आधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। सासाराम में दो गुटों के बीच झड़प में स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। शहर में धारा 144 सीआरपीसी लगाई गई है। है। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। 

एडीएम चंद्रशेखर ने बताया कि "दोनों गुटों में तनाव है और पथराव भी हुआ। कुछ घरों में आग लगा दी गई। आग बुझाई जा रही है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत कराया। स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने यह भी बताया कि सासाराम में दो गुटों के बीच झड़प में स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटे आई। साथ ही आपको बता दें कि धारा 144 सीआरपीसी लगाई गई है।

BJP सांसद सुशील कुमार मोदी ने बताया कि मी 'राम नवमी के जुलूस को देखकर कुछ लोगों ने प्रतिक्रिया में कुछ धार्मिक स्थानों में तोड़फोड़ की। धार्मिक स्थानों पर जो तोड़फोड़ हुई उसकी प्रतिक्रिया में आज सासाराम में कई जगह हिंसा, आगजनी की घटना घटी। मैं लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं। पुलिस को मामले की जांच और तोड़फोड़ करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

जानकारी के अनुसार सासाराम में 30 जनवरी को रामनवमी के दिन जब जुलूस निकलने के बाद पंडाल खाली था तो इसी बीच कथित रूप से कुछ लोगों ने वहां आकर तोड़फोड़ की है। जुलूस समाप्त होने बाद पंडाल पहुंचे लोगों को वहां टूटी हुई मूर्ति और पंडाल देखने को मिला। इसके बाद दूसरा पक्ष भी आक्रोशित हो गया औऱ दूसरे पक्ष के लोगों को पीट दिया।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag