बिहार कांग्रेस चीफ अखिलेश सिंह बोले- संगठन को मजबूत करने का करेंगे हर संभव प्रयास

अखिलेश सिंह ने बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति (BPCC) के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह "संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास" करेंगे।

Shruti Singh
Edited By: Shruti Singh

अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने रविवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति (BPCC) के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह "संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास" करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वह राज्य में पार्टी को मजबूत करने की पूरी कोशिश करेंगे क्योंकि पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है।

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने के बाद अखिलेश सिंह पहली बार बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने राजधानी में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ रोड शो किया।

वहीं, सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि "मैं अपनी पार्टी का आभारी हूं कि उसने मेरे जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को कांग्रेस की बिहार इकाई का अध्यक्ष बनाया। मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि मैं संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।"

आपको बता दें कि नए कांग्रेस चीफ ने भारत जोड़ो यात्रा(Bharat Jodo Yatra)की शुरुआत करने के लिए राहुल गांधी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी में नई उर्जा का संचार हुआ है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag