भाजपा प्रत्याशी संदीप कपूर ने किया जनसंपर्क

नगर निगम चुनाव को लेकर विभिन्न राजनितिक पार्टियों के उम्मीदवारों ने जनता के लिए तमाम तरह के वादों की सौगात के साथ अपना चुनाव प्रचार अभियान भी तेज कर दिया है। जिसमें पिछले 15 वर्षो से एमसीडी की सत्ता में काबिज़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फिर से चौथी बार नगर निगम में सरकार बनाने को लेकर तैयार है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

नई दिल्ली। नगर निगम चुनाव को लेकर विभिन्न राजनितिक पार्टियों के उम्मीदवारों ने जनता के लिए तमाम तरह के वादों की सौगात के साथ अपना चुनाव प्रचार अभियान भी तेज कर दिया है। जिसमें पिछले 15 वर्षो से एमसीडी की सत्ता में काबिज़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फिर से चौथी बार नगर निगम में सरकार बनाने को लेकर तैयार है।

4 दिसंबर को सभी 250 वार्डो की सीटों के लिए मतदान कराया जाना है। जबकि 7 दिसंबर को सभी वार्ड सीटों की मतगणना होगी। इसी सिलसिले मे पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर वार्ड संख्या (211) से भाजपा के उम्मीदवार संदीप कपूर भी जीत को लेकर जनता को दिए गए अपने कई वादे को पूरा करने की बात कर रहे हैं। साथ ही भाजपा की जनकल्याण नीतियों को प्राथमिकता देते हुए अपने क्षेत्र की विभिन्न कालोनियों में जनसंपर्क आभियान के ज़रिए भ्रमण और जनता से समर्थन देने की अपील कर रहे हैं।

हालांकि आंकड़ों पर गौर करें तो पूर्वी दिल्ली का कृष्णा नगर वार्ड सबसे बड़ा वार्ड है। संदीप कपूर प्रचार के दौरान ’सेवा ही विचार, नहीं खोखले प्रचार’ के साथ अपना प्रचार प्रसार करते हुए। आगामी दिनों में होने वाले मतदान के लिए अपने पक्ष में क्षेत्रवासियों से वोट देने की अपील कर रहे हैं।

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने जनता को दिए गए अपने वादों में उल्लेख करते हुए कहा कि दिल्ली में लगभग 3 करोड़ से अधिक लोगों को मुक्त वैक्सीन लगाकर वैश्विक कॉविड महामारी से लोगों को बचाया गया। जबकि भाजपा की सरकार ने एक हज़ार से अधिक अनाधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करके लोगों को घर का मालिकाना हक दिलाने के अन्य विकास कार्यों को पार्टी ने प्राथमिकता दिया है। इसी इसी मूल मंत्र के साथ भाजपा इस बार भी एमसीडी चुनाव के माध्यम से निगम में फिर से सरकार बनाने का दावा कर रही है।

calender
20 November 2022, 07:11 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो