विकास यात्रा में अचानक बिगड़ी भाजपा विधायक की तबीयत, अस्पताल में नहीं मिला ऑक्सीजन सिलेंडर

विकास यात्रा के दौरान पन्ना जिले के पवई विधानसभा से भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी की रविवार 5 फरवरी को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए पवई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

मध्य प्रदेश। विकास यात्रा के दौरान पन्ना जिले के पवई विधानसभा से भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी की रविवार 5 फरवरी को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए पवई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि विधायक को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, लेकिन पवई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण वह करीब आधा घंटा तक तड़पते रहे।

बाद में एंबुलेंस से व्यवस्था कर ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया गया और पन्ना रेफर किया गया। रविवार सुबह से पन्ना जिले में विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ है। भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी पवई विधानसभा क्षेत्र में जनता को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान शाम के समय अचानक विधायक की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए पवई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया।

अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें सांस लेने में परेशानी होने पर तत्काल ऑक्सीजन की आवश्यकता थी। लेकिन अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण वह करीब आधा घंटा तक तड़पते रहे, बाद में एंबुलेंस से ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर पवई अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं इसके बाद विधायक प्रहलाद लोधी को जिला अस्पताल पन्ना के लिए रेफर कर दिया गया। जहां आईसीयू में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।

विधायक प्रहलाद लोधी के स्वास्थ्य में सुधार -

वहीं सीएमएचओ डॉक्टर व्हीएस उपाध्याय ने बताया कि भाजपा विधायक प्रह्लाद लोधी को बीती रात पन्ना जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है और उनके स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है। ऑक्सीजन ना मिलने की बात पर जब उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध थे, बस थोड़ी मिसअंडरस्टैडिंग हो गई थी।

calender
06 February 2023, 06:52 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो