साल 2023 का बजट एक साफ- सुंदर और आधुनिक दिल्ली के लिए है: अरविंद केजरीवाल

इस बार का बजट वित्त मंत्री ने पेश किया है जो कि उन्हे ये कदम मनीष सिसोदिया के अनुपस्थिति में किया है। बजट पेश होने के बाज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहा कि यह बजट एक साफ- सुंदर और आधुनिक दिल्ली के लिए है

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

दिल्ली का बजट आज यानी बुधवार को वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने पेश किया है। इसके पेश होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माघ्यम से अपनी प्रतिक्रया दी है बजट को लेकर अपने विचार जारी किए। दिल्ली विधानसभा परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा 'हम सब को मिलकर एक आधुनिक दिल्ली बनानी है। इस बार का बजट दिल्ली का ये बजट एक साफ़-सुंदर और आधुनिक दिल्ली के लिए है। इसके आगे उन्होंने कहा मनीष सिसोदिया के अनुपस्थिति में इस बार का बजट कैलाश गहलोत में पेश किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'यमुना की सफाई के लिए 6 सूत्रीय कार्ययोजना बनाई गई है... 2025 के अगले चुनाव से पहले मैं आपके साथ यमुना में डुबकी लगाऊंगा..' दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, "तीन लैंडफिल (दिल्ली में) दिसंबर 2024 तक साफ कर दिए जाएंगे।" इस साल 1600 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। हमारा 2025 तक दिल्ली की सड़कों पर कुल 10,480 बसें चलाने का लक्ष्य है। यह दिल्ली की आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त होगी। 2025 तक, इनमें से 80% बसें - 8,280 इलेक्ट्रिक होंगी। इनमें से 1600 बसें इसी साल खरीदी जाएंगी।

दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "मुझे नहीं लगता कि स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक दिल्ली के लिए इतनी व्यापक योजना कभी रही होगी। बजट पेश करने के बाद दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि किसी राज्य के पास इतनी व्यापक योजना नहीं है जहां बड़े से लेकर छोटे पहलुओं पर काम किया गया हो।" महिलाओं के लिए मोहल्ला क्लीनिक एक अच्छी अवधारणा है और हम इसे आगे बढ़ाएंगे। दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने बजट पेश करने के बाद कहा कि मेट्रो स्टेशनों पर ही नहीं, जहां भी जरूरत होगी, हम महिलाओं के लिए मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे। दिल्ली के इतिहास में पहली बार मोहल्ला बस भी आ रही है। फर्स्ट-मील और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली के लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा छोटी बसें खरीदी और तैनात की जाएंगी।

calender
22 March 2023, 05:34 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो