किशोर की हत्या में मौसा समेत 3 पर केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली के मंडपा गांव में 1 महीने पहले मामा के यहां रहने आये एक किशोर का रजवाहे में शव मिला था। परिजनों ने शव को दफना दिया था। 3 दिन बाद मृतक के मामा मुफीद ने एक रिश्तेदार पर हत्या का आरोप

Janbhawana Times
Janbhawana Times

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली के मंडपा गांव में 1 महीने पहले मामा के यहां रहने आये एक किशोर का रजवाहे में शव मिला था। परिजनों ने शव को दफना दिया था। 3 दिन बाद मृतक के मामा मुफीद ने एक रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुये पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा था। पोस्टमार्टम जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था। जिससे विसरा जांच के लिये विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। अब शनिवार को पुलिस ने मृतक के परिवार की शिकायत पर एक महिला समेत 3 लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। 1 जून को मंडपा गांव के समीप रजवाहे से जुनैद उम्र 11 वर्ष का शव बरामद हुआ था। जुनैद गाजियाबाद का निवासी था। वह अपने मामा के यहां गांव मंडपा में गर्मियों की छुट्टियां बिताने आया था। 

जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला था। परिजनों ने जुनैद की हत्या की आशंका व्यक्त की थी। वह हत्या का मामला दर्ज कराने की काफी दिनों से मांग कर रहे थे। इस मामले में घटना के करीब 1 महीने बाद मृतक जुनैद के मामा अनवर खान ने शनिवार को दनकौर कोतवाली में 3 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। हत्या के केस में मृतक बच्चे के मौसा राशिद निवासी बुलंदशहर और उसकी मां शाहजहां और इस्लाम निवासी मंडपा पर हत्या का आरोप लगा है। अधिकारियों के आदेश के बाद दनकौर पुलिस ने एक महिला समेत 3 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इस बारे में दनकौर कोतवाली प्रभारी राधा रमण सिंह का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

calender
02 July 2022, 04:02 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो