नांदेड़: गुजरात के नांदेड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की हत्या उसकी प्रेमिका के परिवार द्वारा किए जाने का आरोप लगा है. रिश्ते का विरोध कर रही लड़की के घरवालों ने कथित तौर पर युवक को गोली मारकर और पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद अंतिम संस्कार से पहले युवती अपने प्रेमी के घर पहुंची और उसके शव के सामने अपने माथे पर सिंदूर भरते हुए रो पड़ी. उसने कहा कि वह आज भी उसे अपना जीवनसाथी मानती है.
तीन साल से चल रहे इस रिश्ते ने दर्दनाक मोड़ तब ले लिया जब युवती के परिवार का गुस्सा चरम पर पहुंच गया. हत्याकांड के बाद युवती ने अपने ही परिवार पर गंभीर आरोप लगाए और सख्त सजा की मांग की.
जानकारी के अनुसार, सक्षम तत्ते और आंचल मामिलवार, दोनों नांदेड़ के जुना गंज इलाके के निवासी थे और पिछले तीन वर्षों से रिश्ते में थे. लेकिन आंचल का परिवार इस रिश्ते का तीखा विरोध कर रहा था. इसके बावजूद सक्षम अक्सर उसके घर जाया करता था, क्योंकि आंचल के भाई उसके मित्र थे.
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे जब परिवार को पता चला कि सक्षम इलाके में मौजूद है, तो आंचल के पिता गजानन मामिलवार, उनके बेटे साहिल और हिमेश सहित कुछ लोगों ने उस पर हमला किया. आरोप है कि उन्होंने पहले सक्षम को गोली मारी और फिर बड़े पत्थर से सिर कुचलकर उसकी मौके पर ही हत्या कर दी.
पुलिस ने बताया कि मृतक सक्षम और आरोपी परिवार, दोनों ही पहले से अपराधी पृष्ठभूमि रखते थे. परिवार की कई चेतावनियों के बावजूद सक्षम और आंचल का रिश्ता जारी रहने से लड़की के परिजन नाराज थे.
हत्या की खबर मिलते ही आंचल अपने प्रेमी के घर पहुंची और रोते हुए उसके शव के सामने अपने माथे पर सिंदूर लगाया. उसने कहा मैं आज भी उन्हें अपना साथी मानती हूं.
आंचल ने आरोप लगाया कि उसके परिवार ने ही सक्षम की हत्या की साजिश रची. उसने कहा कि उसके घरवाले लगातार उसे धमका रहे थे और सक्षम को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह अलग जाति से था. आंचल ने साफ शब्दों में कहा क मेरे माता-पिता और भाइयों को फांसी की सजा दी जाए.
सक्षम की मां की शिकायत के आधार पर इतवारा पुलिस ने हत्या और अतिप्रता कानून के तहत आंचल के माता-पिता, भाइयों और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. First Updated : Monday, 01 December 2025