देश की पहली ट्रांसजेंडर जज ने इस समुदाय के लिए की आरक्षण की मांग

देश की पहली ट्रांसजेंडर जज जोइता मंडल ने सरकार से थर्ड जेंडर के लिए आरक्षण की मांग की। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर को समाज की कई समस्याओं से जुझना पड़ता है। इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान जोइता मंडल ने ट्रांसजेंडर की विभिन्न समस्याओं से समाज के अन्य वर्गों को रूबरू करवाया। इस दौरान उन्होंने सरकार से ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षण की मांग भी रख दी।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

देश की पहली ट्रांसजेंडर जज जोइता मंडल ने सरकार से थर्ड जेंडर के लिए आरक्षण की मांग की है। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर को समाज की कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान जोइता मंडल ने ट्रांसजेंडर्स की विभिन्न समस्याओं से समाज के अन्य वर्गों को रूबरू करवाया। इस दौरान उन्होंने सरकार से ट्रांसजेंडरों के लिए आरक्षण की मांग भी रख दी।

जज जोइता मंडल ने चर्चा के दौरान कहा कि ट्रांसजेंडरों को विभिन्न विभागों में अपना काम कराने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार ट्रांसजेंडरों को आरक्षण दे तो निश्चित रूप से उनकी समस्या का हल हो जाएगा।

जोइता मंडल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि थर्ड जेंडर आज कई तरह की मुश्किलों का सामना कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस समुदाय के लोगों को समाज की मूल धारा से जोड़ने की जरूरत है, ताकि वह भी अपना जीवन अच्छे से बिता सकें।

जोइता मंडल ने कहा कि जब ट्रांसजेंडर को आरक्षण मिल जाएगा तो वे अन्य विभागों में भी नौकरियां कर पाएंगे। सरकार को ट्रांसजेंडर के लिए बिल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से महिला और पुरूषों को समान अधिकार दिया जा रहा है। ऐसा ही एक बिल ट्रांसजेंडर लिए भी लाना चाहिए।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag