CSBC Bihar Police Vacancy 2025: बिहार पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए CSBC ने नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती 19838 पदों के लिए जारी हुई है. जिसको लेकर फॉर्म भरने की तारीखों की जानकारी दी गई है. यह भर्ती लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर की जाएगी. चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जो क्वालिफाइंग होगी. केवल वही उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) में शामिल होंगे जो लिखित परीक्षा पास करेंगे. फिजिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी.
बिहार पुलिस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां-
योग्यता:
कांस्टेबल पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा:
सामान्य वर्ग के पुरुष और महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 25 वर्ष है. पिछड़ा वर्ग और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है. एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है.
कैटेगरी वाइज वैकेंसी:
इस भर्ती में 7935 पद अनारक्षित हैं. इसके अलावा, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1983, अनुसूचित जाति के लिए 3174, अनुसूचित जनजाति के लिए 199, पिछड़ा वर्ग के लिए 2381 और महिला उम्मीदवारों के लिए 6717 पद आरक्षित हैं.
लिखित परीक्षा का पैटर्न:
यह परीक्षा 100 अंकों की होगी. परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और सामान्य ज्ञान से संबंधित 100 सवाल होंगे.
शारीरिक मापदंड:
पुरुषों के लिए लंबाई न्यूनतम 160 से 165 सेंटीमीटर होनी चाहिए, जबकि महिलाओं के लिए यह 155 सेंटीमीटर तय की गई है. पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीने का माप फुलाकर कम से कम 86 सेंटीमीटर होना चाहिए.
फिजिकल टेस्ट:
शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़, गोला फेंक और ऊंची कूद के अंक शामिल होंगे. पुरुषों के लिए 1 मील दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिलाओं के लिए यह 1 किमी 5 मिनट में पूरी करनी होगी.
आवेदन शुल्क:
सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 675 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 180 रुपये है.
कटऑफ डेट:
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता के लिए कटऑफ तिथि 1 अगस्त 2025 है.
आवेदन की प्रक्रिया:
उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है.
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर सेवा करना चाहते हैं. आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक योग्यताएं और मापदंड ध्यान से जांच लें. First Updated : Tuesday, 11 March 2025