कमला पसंद घराने की बहू ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर लगाई फांसी, पति-सास समेत तीन के खिलाफ FIR दर्ज

दक्षिण दिल्ली के पॉश वसंत विहार में 26 नवंबर की शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब पान मसाला कारोबारी कमल किशोर चौरसिया की 40 साल की बहू दीप्ति चौरसिया ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी. छत के पंखे से लटका शव मिला, सुसाइड नोट भी बरामद हुआ. तीन दिन बाद दीप्ति की मां की शिकायत पर पुलिस ने पति हरप्रीत और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके में 26 नवंबर 2025 की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक कमल किशोर चौरसिया की 40 वर्षीय बहू दीप्ति चौरसिया ने अपने घर में चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. शव छत के पंखे से लटका मिला था. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, लेकिन उसमें क्या लिखा है और किसी का नाम है या नहीं, इस बारे में पुलिस अभी खामोश है.

तीन दिन बाद यानी शुक्रवार को दीप्ति की मां की शिकायत पर वसंत विहार पुलिस ने मृतका के पति हरप्रीत चौरसिया और सास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

दीप्ति चौरसिया की शादी और परिवार

दीप्ति चौरसिया की शादी साल 2010 में कमल किशोर चौरसिया के बेटे हरप्रीत चौरसिया से हुई थी. दंपति का एक 14 साल का बेटा भी है. परिवार दक्षिण दिल्ली के हाई-प्रोफाइल इलाके में रहता था.

सुसाइड नोट 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. हालांकि पुलिस ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि नोट में क्या लिखा है और क्या इसमें किसी का नाम है या नहीं. इसकी जांच जारी है.

कमला पसंद पान मसाला का कारोबार की कहानी

कमला पसंद और राजश्री पान मसाला का कारोबार कानपुर से शुरू होकर दिल्ली, कोलकाता, मुंबई तक फैल चुका है. कमल किशोर चौरसिया आज देश के जाने-माने बिजनेसमैन हैं जिनका कारोबार अरबों रुपए का है.

यह कारोबार 1970 के दशक में कानपुर के फीलखाना मोहल्ले से शुरू हुआ था. कमला कांत चौरसिया ने पहले गुमटी में खुला पान मसाला बेचना शुरू किया. बाद में 1980-85 के दौर में घर में ही पान मसाला बनाना शुरू किया गया. काहू कोठी में एक गुमटी से शुरुआत हुई और परिवार के सहयोग से कारोबार बढ़ता गया.

कौन है कमला पसंद का मालिक

कमला पसंद पान मसाला का मालिकाना हक केपी ग्रुप और कमला कांत कंपनी के पास है. इसके संस्थापक कमला कांत चौरसिया और कमल किशोर चौरसिया हैं. आज यह ब्रांड देशभर में मशहूर है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag