Delhi: प्रभात फेरी निकालकर मनाया प्रकाश पर्व

गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व पर ईस्ट गुरु अंगद नगर की समूह संगत ने मिलकर सुबह अमृत वेले प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। इस प्रभात फेरी में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

रिपोर्ट। अमरजीत सिंह

दिल्ली। गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व पर ईस्ट गुरु अंगद नगर की समूह संगत ने मिलकर सुबह अमृत वेले प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। इस प्रभात फेरी में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

गुरू नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व पर ईस्ट गुरू अंगद नगर में प्रभाव फेरी निकाली गई। जिसमें महिलाएं बच्चों और सभी लोगों ने अपना-अपना योगदान दिया। सुबह से ही गलियों में प्रभात फेरी को घुमाकर घर-घर पहुंचकर लोगों ने गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अपने-अपने घरों में अरदास करवाई और अपनी श्रद्धा अनुसार प्रसाद वितरण किया।

प्रकाश पर्व को सभी लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ मनाया है। इस अवसर पर गुरुद्वारे के प्रधान गुरमुख सिंह ने कहा कि "गुरु नानक देव जी सभी के सांझे गुरु हैं, यह पर्व केवल सिख समुदाय का नहीं है बल्कि समस्त जगत का है। जिसे सभी लोग बड़े उत्साह के साथ मना रहे है।"

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag