Delhi: घर के पास खड़े शख्स की गोली मारकर हत्या

शाहदरा के जीटीबी एंक्लेव इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब घात लगाकर बैठे एक हमलावर ने एक शख्स को घर के बाहर गोली मार दी। मृतक की पहचान 43 वर्षीय हर्षित भाटी उर्फ सोनू रूप में हुई।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

दिल्ली। शाहदरा के जीटीबी एंक्लेव इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब घात लगाकर बैठे एक हमलावर ने एक शख्स को घर के बाहर गोली मार दी। मृतक की पहचान 43 वर्षीय हर्षित भाटी उर्फ सोनू रूप में हुई। सिर में गोली लगने से सोनू की मौत हो गई। मृतक नंद नगरी थाने का रहने वाला था। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह वारदात कैद हो गई। पुलिस हमलावर की पहचान करने के लिए इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाली रही है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से छानबीन कर रही है।

बताया गया है कि हर्षित परिवार के साथ जीटीबी एंक्लेव के जनता फ्लैट में रहता था। वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। परिवार में पत्नी, दो बच्चे व अन्य परिजन हैं। शुक्रवार सुबह वह बाहर गए थे। करीब 9ः30 बजे वह बुलेट बाइक से वापस घर लौटे थे। उसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे शख्स ने उसके पास आकर उसके सिर में गोली मार दी। गोली चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। हर्षित लड़खड़ाते हुए जमीन पर गिर गया और आरोपी मौके से फरार हो गया।

हर्षित के घर पर मामले की सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। पुलिस घायल अवस्था में सोनू को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag