Delhi: राजेंद्र पाल गौतम की जगह लेंगे राजकुमार आनंद

दिल्ली सरकार में अब राजकुमार आनंद की ऐंट्री होने वाली है। पटेल नगर से विधायक राजकुमार आनंद जल्द ही मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके लिए बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है।

Janbhawana Times

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में अब राजकुमार आनंद की ऐंट्री होने वाली है। पटेल नगर से विधायक राजकुमार आनंद जल्द ही मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके लिए बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है।

एलजी से अनुमति मिलने के बाद किसी भी वक्त आनंद को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। बता दें कि राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की जगह मंत्री पद संभालेंगे।

आपत्तिजनक बयान देने के बाद राजेंद्र पाल गौतम विवादों में घिर गए थे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा दिया था। उनकी जगह सीएम केजरीवाल ने राजकुमार आनंद को मंत्रिमंडल के लिए चुना।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2022 में 11 हजार वोटों से पटखनी देकर जीत हासिल करने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक राजकुमार आनंद ने एलएलबी की पढ़ाई की हुई हैं। वह आप के उन विधायकों में शुमार हैं, जो बेहद पढ़े लिखे हैं। शायद यही वजह है कि अरविंद केजरीवाल ने राजकुमार की योग्यता को देखते हुए उनके नाम पर मौहर लगाई है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag