डिंपल यादव ने लोकसभा सांसद के रूप में ली शपथ

मैनपुरी संसदीय सीट से निर्वाचित होने के बाद समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव ने लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवाजी पार्टी ने जीत हासिल की है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर उनकी बहू और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने प्रचंड जीत दर्ज की है। डिंपल यादव ने 2.88 लाख वोटों के बड़े अंतर से भाजपा के रघुराज शाक्य को हराया था। आपको बता दे कि आज मैनपुरी संसदीय सीट से निर्वाचित होने के बाद समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव ने लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली।

 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag