पंजाब में मंत्रियों के विभागों का बटवारा आज, केजरीवाल और मान के बीच होगी चर्चा

पंजाब में शनिवार को 10 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण के बाद रविवार यानी आज सभी मंत्रियों के विभागों का बटवारा किया जा सकता है। मंत्रियों के विभागों को लेकर आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व सीएम भगवंत मान के बीच चर्चा होगी। इसके बाद सभी मंत्रियों के विभागों की घोषणा की जाएगी।

Janbhawana Times

रविवार को अरविंद केजरीवाल विधायकों से भी बात कर रहे हैं। इसके बाद एक ब्यौरा जारी किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, भगवंत मान सरकार में सबसे बड़े दलित चेहरे हरपाल चीमा को लोकल गवर्नमेंट दी जा सकती है। कल उन्होंने पहले नंबर पर मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा होशियारपुर से मंत्री बनाए ब्रह्मशंकर जिंपा को इंडस्ट्री विभाग मिल सकता है।

पंजाब में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री बन सकते हैं। इनमें से भगवंत मान पहले ही सीएम बन चुके हैं। जबकि 10 मंत्रियों ने कल शपथ ग्रहण की थी। हालांकि सात मंत्रियों के पद अभी भी खाली है। अब देखना यह होगा की पंजाब सरकार इन पदों को कब भरती है।

calender
20 March 2022, 12:22 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो