उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके, ऋषिकेश रहा भूकंप का केंद्र

देवभूमि उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र लैंसडाउन के पास बताया जा रहा है

Janbhawana Times

उत्तराखंड। देवभूमि उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र लैंसडाउन के पास बताया जा रहा है। भूकंप के झटके शाम 4:25 बजे महसूस किए गए है। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी तरह की जान-हानि की कोई खबर नहीं है।

तीन दिनों के अंदर तीसरी बार आया भूकंप -

मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले भूकंप के झटके बुधवार को उत्तराखंड में महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ रहा था। बुधवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में रिक्टर पैमाने पर 5 कि.मी. की तीव्रता में सुबह 6:27 बजे भूकंप आया था। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं थी। आपको बता दें कि मंगलवार की रात को भी राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, हालांकि तब भूकंप का केंद्र नेपाल था।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag