दलित समुदाय के दो गुटों के संघर्ष में चार लोगों को गोली लगी, 17 घायल

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के एक गांव में दलित समुदाय के दो समूहों के बीच खूनी संघर्ष में महिलाओं और बच्चों सहित 17 लोग घायल हो गए। संघर्ष के दौरान चार लोगों को गोली लगी है और कुछ की हालत गंभीर है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

 मध्य प्रदेश के दमोह जिले के एक गांव में दलित समुदाय के दो समूहों के बीच खूनी संघर्ष में महिलाओं और बच्चों सहित 17 लोग घायल हो गए। संघर्ष के दौरान चार लोगों को गोली लगी है और कुछ की हालत गंभीर है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिव कुमार सिंह ने शनिवार को पीटीआई भाषा को बताया कि चार लोगों को गोली लगी है और गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर बटियागढ़ थाना क्षेत्र के तहत आजनी की टपरिया गांव में शुक्रवार रात को दलित समाज के दो गुटों के बीच संघर्ष में 17 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ लाठी, हथियार और तमंचे का इस्तेमाल किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों गुटों की बीच पुरानी रंजिश के चलते लड़ाई हुई। उन्होंने ने कहा कि पुलिस ने हिंसा के संबंध में 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है।

calender
19 March 2022, 02:27 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो