Gorakhpur case: STF की जांच में कई खुलासे, मुर्तजा के निशाने पर थे पुलिसकर्मी

गोरखपुर कांड का आरोपी मुर्तजा अहमद अब्बासी हमला करके गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे सिपाहियों की जान लेना चाहता था। इसका अंदाजा वायरल वीडियों से लगाया जा सकता है। जिसमें उसने धारदार हथियार से दो सिपाहियों पर कई वार किए थे।

calender

गोरखपुर कांड का आरोपी मुर्तजा अहमद अब्बासी हमला करके गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे सिपाहियों की जान लेना चाहता था। इसका अंदाजा वायरल वीडियों से लगाया जा सकता है। जिसमें उसने धारदार हथियार से दो सिपाहियों पर कई वार किए थे। उसका टारगेट सिर्फ पुलिसकर्मी ही थे। किसी आम जनता को नुकसान पहुंचाने का उसका इरादा नहीं था। मुर्तजा को लेकर एटीएस ने कई खुलासे किए है।

एटीएस के सूत्रों ने कहा कि मुर्तजा जान लेने और अपनी जान देने के इरादे से ही हमला करने गया था। एटीएस की जांच में भी यह साफ हो चुका है। घटना के वक्त उसने नारा-ए-तकबीर लगा रहा था। जो एक तरह से जंग का नारा है। मुर्तजा ने धारदार हथियार से दो सिपाहियों पर एक साथ कई वार किए। उसके निशाने पर केवल सिपाही ही थे। इस हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है। घटना के बाद मुर्तजा के पास से धारदार हथियार भी बरामद किए गए। एफआईआर के अनुसार, हमले के वक्त मुर्तजा के पास धारदार चाकू भी था।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम गोरखनाथ मंदिर के दक्षिणी गेट पर पीएसी जवान गोपाल गौड़, अनिल पासवान पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी मुर्तजा अब्बासी सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। सोमवार को रिमांड के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइंस के पार्क रोड निवासी मुर्तजा की यह हरकत आतंकी साजिश की ओर इशारा कर रही है। जिसके बाद सरकार ने इसे आंतकी साजिश का हिस्सा मानते हुए जांच एटीएस को सौप दी है।

आरोपी मुर्तजा के आतंकी संगठन से जुड़े होने के कई तरह के सबूत मिले हैं। जिसके बाद से इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। गोरखपुर मंदिर की सुरक्षा में लगे हेड कांस्टेबल ने मुर्तजा पर धार्मिक भावना को उकसाने, सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई धाराओं में गोरखनाथ थाना में केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि एटीएस हमलावर मुर्तजा को लेकर लखनऊ लेकर जा सकती है। एसटीफ मुर्तजा के बैंक अकाउंट को खंगाल कर उसके लेनदेन की जांच में लगी है। जिससे मुर्तजा के आतंकी कनेक्शन का पता लगाया जा सके।

First Updated : Wednesday, 06 April 2022