Gujarat Assembly Elections: आज खत्म हो जाएगा प्रचार, कई दिग्गज लगाएंगे जोर

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का शनिवार को अखिरी दिन है। आज गुजरात में चुनाव प्रचार पूरी तरह से थम जाएगा। दूसरे चरण में गुजरात के 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। ऐसे में सभी पार्टियां आज चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगाने का प्रयास करेंगी। इस दौरान सीएम योगी, भगवंत मान समेत कई दिग्गज जोर लगाएंगे।

calender

gujarat assembly election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का शनिवार को अखिरी दिन है। आज गुजरात में चुनाव प्रचार पूरी तरह से थम जाएगा। दूसरे चरण में गुजरात के 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। ऐसे में सभी पार्टियां आज चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगाने का प्रयास करेंगी। इस दौरान सीएम योगी, भगवंत मान समेत कई दिग्गज जोर लगाएंगे।

गुरूवार को गुजरात के 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों पर हुए पहले चरण के मतदान में 63 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई। जबकि 2017 के चुनाव में इन सीटों पर 67.20 प्रतिशत मतदान हुआ था। जो इस बार के चुनाव में चार फीसदी कम मतदान हुआ है। ऐसे में मतदान घटने का फायदा किसे हुआ?

शनिवार को गुजरात में प्रचार का आखिरी दिन है। प्रचार के आखिरी दिन कई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पंजाब के सीएम भगवंत मान, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गज चुनाव प्रचार में अपना जोर लगाते नजर आएंगे। बता दें कि गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर दूसरे और अंतिम चरण के लिए पांच दिसंबर को मतदान किया जाएगा। 

First Updated : Saturday, 03 December 2022