Gujarat: मोरबी हादसे में सरकार का बड़ा एक्शन, नगर पालिका के मुख्य अधिकारी को किया सस्पेंड

गुजरात के मोरबी शहर में पुल गिरने की घटना को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है। दरअसल, इस हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एक और बड़ा एक्शन लिया गया है। बता दें कि घटना के मद्देनजर मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया है।

Janbhawana Times

Morbi Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी शहर में पुल गिरने की घटना को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है। दरअसल, इस हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एक और बड़ा एक्शन लिया गया है।

बता दें कि घटना के मद्देनजर मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि मच्छु नदी के ऊपर ब्रिटिश कालीन इस पुल के रविवार को गिरने की घटना में अभी तक 135 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। हादसे में मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

मोरबी के जिला अधिकारी जी. टी. पंड्या ने कहा, 'राज्य शहरी विकास विभाग ने मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया है।' उन्होंने बताया कि मोरबी के रेजिडेंट अपर कलेक्टर को अगले आदेश तक मुख्य अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मोरबी नगर पालिका ने 15 साल के लिए ओरेवा समूह को पुल की मरम्मत और रखरखाव का ठेका दिया था। पुल गिरने की घटना के सिलसिले में पुलिस अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag