Chaar Dham Yatra: चारधाम यात्रा हर साल हजारों श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र और भावनात्मक यात्रा होती है. लोग देश के कोने-कोने से उत्तराखंड पहुंचते हैं ताकि वे चार धामों के दर्शन कर सकें और आत्मिक शांति पा सकें. इस बार भी 30 अप्रैल से यात्रा शुरू हो चुकी है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड के चारधामों की ओर बढ़ रहे हैं. लेकिन इस यात्रा के दौरान एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है जिसने पूरे माहौल को ग़मगीन कर दिया है.
गुरुवार को उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री धाम के पास एक प्राइवेट हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. ये हादसा भागीरथी नदी के किनारे नाग मंदिर के नीचे हुआ, जब हेलिकॉप्टर अचानक नीचे गिर गया. इस हादसे में अब तक पाँच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और दो लोग घायल बताए जा रहे हैं.
हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें एक पायलट और छह यात्री शामिल थे. पायलट का नाम कैप्टन रॉबिन सिंह बताया गया है. बाकी यात्रियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
बताया जा रहा है कि इनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं. ये सभी श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आए हुए थे.
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है. कई जगहों पर बारिश, ओले और गरज-चमक के साथ तूफानी हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग ने पहले से ही कई जिलों में अलर्ट जारी कर रखा था. माना जा रहा है कि खराब मौसम इस हादसे की एक बड़ी वजह हो सकती है, हालांकि जांच के बाद ही असली कारण सामने आएगा.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, आर्मी, आपदा प्रबंधन की क्यूआरटी टीम, एंबुलेंस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. वहीं, बाकी लोगों के शवों को बरामद करने और हादसे की जांच के लिए कार्यवाही जारी है.
इस हादसे ने चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को झकझोर कर रख दिया है. जहां एक ओर आस्था और विश्वास से भरी यात्रा चल रही थी, वहीं अब डर और दुःख का माहौल बन गया है. प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें और सुरक्षित साधनों का उपयोग करें.
अगर आप या आपके जानने वाले चारधाम यात्रा की योजना बना रहे हैं तो सुरक्षा को प्राथमिकता दें. First Updated : Thursday, 08 May 2025