यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर, हाई अलर्ट पर दिल्ली सरकार

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश की वजह से दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान तक पहुंच चुका है।

Janbhawana Times

नई दिल्ली: पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश की वजह से दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान तक पहुंच चुका है। नदी के आस पास बसे गांव तक भी पानी पहुंचने लगा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार अलर्ट हो चुकी है। एहतियाती तौर पर आसपास के लोगों को नदी के पास न जाने की अपील भी कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि यमुना के आस-पास रहने वाले लोगों के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। सभी लोगों से सरकार और प्रशासन का सहयोग करने के लिए कहा गया है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि, हम स्तिथि पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। अरविंद केजरीवाल से पहले दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंता जताई थी। कैलाश गहलोत ने कहा था कि सभी संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। लोगों से अपील है कि वे नदी से दूर रहें। आपको बता दें कि बता दें कि, दिल्ली में नौ बाढ़ संभावित इलाके हैं, जिसमें सीलमपुर की किसान बस्ती, सोनिया विहार में एमसीडी टोल, आईएसबीटी वाली किसान बस्ती, पुराना लोहे का पुल, अन्नपूर्णा मंदिर, बदरपुर खादर गांव, उस्मानपुर पुस्ता, सबपुर बस टर्मिनल और गढ़ी मांडू गांव इलाके शामिल हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag