यूपी में 11 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें सूची

उत्तर प्रदेश में आज यानी शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश पर उत्तर प्रदेश में लंबे समय से तैनात पर 11 IPS अधिकारियों का ट्रान्सफर कर दिया है। काफी समय से शंट पोस्टिंग में तैनात कुछ अफसरो की बड़ी तैनाती दी गई है

calender

उत्तर प्रदेश में आज यानी शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश पर उत्तर प्रदेश में लंबे समय से तैनात पर 11 IPS अधिकारियों का ट्रान्सफर कर दिया है। काफी समय से शंट पोस्टिंग में तैनात कुछ अफसरो की बड़ी तैनाती दी गई है। विकास दुबे कांड के बाद चर्चा में IPS अंनतदेव का रेलवे प्रयागराज का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। कानपुर के बिकरी कांड के बाद कानपुर के तत्कालीन DIG अनंत देव को निलंबित कर दिया गया था।

जानिए किस- किस का हुआ तबादला

उत्तर प्रदेश के नोएडा पुलिस में कार्य कर चुके विनीत जायसवाल और डॉक्टर अजयपाल शर्मा भी शामिल है। IPS अजय पाल शर्मा को जौनपुर का अधीक्षक बनाया गया है वह अभी तक उत्तर प्रदेश डायल 112 में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर रहे है।

पवन कुमार SP नारकोटिक्स लखनऊ बनाया गया है। शिवहरी मीना SP साइबर क्राइम लखनऊ बने है और रोहन प्रमोद SP महिला बाल सुरक्षा बनाए गए। साथ ही दिनेश त्रिपाठी SP 112 मुख्यालय लखनऊ बने। विनीत जायसवाल डीसीपी लखनऊ बनाए गए। कमलेश दीक्षित एसपी रूल्स और मैनुअल बनाया गया है, जयप्रकाश सिंह एसपी सुरक्षा मुख्यालय बने और सुनीति एसपी प्रशासन मुख्यालय बनाई गई हैं।

First Updated : Friday, 03 February 2023