score Card

जालंधर: पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा, चल गयीं ताबड़तोड़ गोलियां

पंजाब के जालंधर में पैसों की लेन-देन को लेकर दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि यहां ताबड़तोड़ गोलियां चल गई। इस फायरिंग में चार युवकों को गोलियां लगी हैं जिन्हें प्राइवेट और जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Shruti Singh
Edited By: Shruti Singh

पंजाब के जालंधर में पैसों की लेन-देन को लेकर दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि यहां ताबड़तोड़ गोलियां चल गई। इस फायरिंग में चार युवकों को गोलियां लगी हैं जिन्हें प्राइवेट और जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि 3 लोगों को पैरों में और एक को पेट में गोली लगी है। वहीं जिस युवक के पेट में गोली लगी है, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

घटनास्थल से मिले 14 खाली कारतूस

बता दें कि पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के 14 खाली कारतूस बरामद किए है। इसके साथ ही चार मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी गिंदा, राजा, सुरजीत, विनोद, अर्शदीप सहित 25 अज्ञात पर मामला दर्ज किया है।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम पुरानी रंजिश और पैसों के लेनदेन को लेकर गिंदा और राजा गैंग समझौते के लिए इकट्ठा हुए थे। बता दें कि इससे पहले दोनों गुटों में झगड़ा हुआ था। उसी के समझौते के लिए चिट्टी बेईं के पास मॉडल टाउन में दोनों गुट इकट्ठा हुए थे।

वहीं दोनों गुटों में बातचीत के बाद फिर से तकरार हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई के बाद जमकर पत्थरबाजी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने गोलीबारी शुरू कर दी और इसमें चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही फरार आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

calender
05 January 2023, 02:03 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag