Jammu & Kashmir: पुलवामा में आतंकियों ने मजदूर पर की अंधाधुंध फायरिंग, हालत गंभीर

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एक बार फिर आतंकियों की नापाक हरकत सामने आई है। यहां आतंकियों ने मजदूर को निशाना बनाते हुए उस पर गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Janbhawana Times

जानकारी के मुताबिक घायल मजदूर की पहचान मुनीरुल इस्लाम के रूप में हुई है। ये मजदूर पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। फिलहाल घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि आतंकियों ने मजदूर पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसके चलते उसकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जम्मू पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर को नजदीकी अस्तपताल में भर्ती कराया। खबर है कि मजदूर की हालत में पहले से थोड़ा सुधार है।

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद भारतीय जवानों ने इलाके में घेराबंदी कर दी है। इसके साथ ही आतंकवादियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घाटी में अभी और आतंकियों के छिपे होने की खबर है। इसे देखते हुए जवानों ने आतंकियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag