कमलनाथ के बेटे ने कहा- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से ज्यादा भीड़ मेरी रैली में होती है

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बहुत भीड़ मेरी उपयात्रा में थी : नकुल नाथ

Saurabh Dwivedi

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) के बेटे नकुल नाथ (Nakul Nath) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर ऐसी बात कहीं जिससे वो चर्चा में आ गए है। नकुल नाथ ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जितने लोग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होते हैं उससे ज्यादा भीड़ मेरी रैली में होती है। इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी भी कांग्रेस पर तंज कस रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला की तरफ से एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मुकाबले भीड़ मेरी यात्रा में थी: नकुल नाथ' उन्होंने सवाल किया, जब कांग्रेस के नेता उन्हें नेता नहीं मानते तो अन्य सहयोगी और भारत उन्हें कैसे गंभीरता से लेंगे?

दरअसल, कांग्रेस सांसद नकुल नाथ अपने संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा के दौरे पर है। इसी बीच उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर ये बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है बल्कि ये हक की लड़ाई के लिए है। इस यात्रा के जरिए भारतीय जनता पार्टी में डर का माहौल पैदा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये यात्रा महंगाई के खिलाफ है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के असल उद्देश्य को गिनाते हुए उन्होंने ये कह दिया कि इस यात्रा में जितनी भीड़ होती है उससे ज्यादा मेरी एक रैली में भीड़ दिखती है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो