कौशांबी: महिला के पति ने ही किया सार्वजनिक रूप से चीर हरण

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिलें में एक ऐसा मामला सामने आया है. जैसा की आप जानते है महाभारत में तो द्रौपदी का चीर हरण दुशासन ने किया था, लेकिन कौशांबी जनपद में एक पति

calender

संवाददाता- राहुल भट्ट

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिलें में एक ऐसा मामला सामने आया है. जैसा की आप जानते है महाभारत में तो द्रौपदी का चीर हरण दुशासन ने किया था, लेकिन कौशांबी जनपद में एक पति ने अपनी ही पत्नी का चीर हरण किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वही पुलिस इस मामले को पति-पत्नी का मामूली विवाद कह कर टाल रही है। 

चरवा थाना क्षेत्र के एक गाँव का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे एक दम्पत्ति आपस मे विवाद कर रहे है। बताया जा रहा है कि यहां विवाद पहले घर के अंदर हुआ, लेकिन जब महिला जान बचाने के लिए घर के बाहर भाग रही थी, तो उसी समय पति-पत्नी के विवाद में साड़ी निकल गयी। कथित तौर पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विवाद के दौरान पति और देवर ने महिला से साड़ी छीन रहे है। इस पर महिला दोबारा कमरे में जाना चाहती थी, लेकिन पति और देवर ने कमरे में ताला लगा दिया था।

 

उनको आशंका थी कि इतनी मार-पीट और बेइज़ती क बाद महिला कही कमरे में जा कर आत्महत्या न कर ले। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी थी। भीड़ में मौजूद किसी शख़्स ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। जब इस मामले में महिला अपनी माँ के साथ पुलिस से शिकायत करने गयी तो उसको आश्वाशन की घुट्टी पिलाई गयी। 

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो चरवा थाना क्षेत्र का है। पति-पत्नी किसी बात को लेकर विवाद कर रहे है। थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है की इस प्रकरण की जांच कर ले। की पति-पत्नी सार्वजनिक रूप से क्यों लड़ कर रहे है। जांच के बाद जो सत्यता पाई जाएगी। उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

और पढ़े...

महराजगंज: NCC कैडेट्स संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप का आज हुआ समापन

First Updated : Thursday, 13 October 2022