केजरीवाल सरकार ने 500 तिरंगे लगाने का लक्ष्य किया पूरा

आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में केजरीवाल सरकार ने पूरी दिल्ली में 115 फीट ऊंचें 500 तिरंगा लहराने का लक्ष रखा था जो सरकार ने पूरा कर लिया है।

Vishal Rana
Vishal Rana

नई दिल्ली: आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में केजरीवाल सरकार ने पूरी दिल्ली में 115 फीट ऊंचें 500 तिरंगा लहराने का लक्ष रखा था जो सरकार ने पूरा कर लिया है। मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में राष्ट्रीय राजधानी में 500वां विशाल तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी लोगों को भारत को विश्व का नंबर एक देश बनाने का संकल्प करना चाहिए। केजरीवाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में 500 विशाल तिरंगे लगाने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि भारत के बाद स्वतंत्रता प्राप्त करने वाले कई देशों ने ‘‘हमें पीछे छोड़ दिया है।

 

उन्होंने कहा कि हमारे पास सबकुछ है। हमारे पास दुनिया में सबसे बुद्धिमान एवं सबसे मेहनती लोग हैं लेकिन हम पिछड़ गए हैं। सरकार की कल्याणकारी योजना को ‘‘मुफ्तखोरी'' कहने वालों की एक बार फिर निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को यह कहता सुनकर काफी दुख होता है कि मुफ्त शिक्षा बंद होनी चाहिए। वे इसे मुफ्तखोरी बताते हुए कह रहे हैं कि गरीबों को सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा नहीं मिलनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा, मुझे समझ नहीं आता कि मुफ्तखोरी और मुफ्त की रेवड़ी क्या होती है। अगर सरकारी स्कूल बंद कर दिए तो हमारे देश में 70 से 80 प्रतिशत बच्चे अनपढ़ रह जाएंगे। बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल तथा रोजगार को मौलिक अधिकार माना जाना चाहिए और इसे मुफ्तखोरी नहीं कहा जाना चाहिए।

मयूर विहार में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत ‘‘भारत माता की जय'', ‘‘इंकलाब जिंदाबाद'' और ‘‘वंदे मातरम'' के नारों से की। उन्होंने कहा कि एक साल पहले, हमने दिल्ली में कई सारे तिरंगे लगाने का फैसला किया था ताकि दिल्लीवासी कहीं भी जाएं तो कम से कम उन्हें उनके आसपास एक तिरंगा दिखे। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोग दिन में तीन से चार बार तिरंगा देखें।

calender
09 August 2022, 05:00 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो