कुरुक्षेत्र: पुलिस ने शराब के ठेके पर मारपीट कर, हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र पुलिस ने शराब के ठेके पर मारपीट कर हत्या करने के मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संबाददाता- राजीव मेहता (कुरुक्षेत्र, हरियाणा)

हरियाणा। कुरुक्षेत्र पुलिस ने शराब के ठेके पर मारपीट कर हत्या करने के मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने बेरहमी से पुरुषोत्तम को पीट-पीटकर अधमरा किया था, बाद में इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हुई थी।

कुरुक्षेत्र पुलिस ने शराब के ठेके पर मारपीट कर हत्या करने के मामले में संलिप्त तीन आरोपीयों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जांच आरम्भ की है। आरोपियों पर एक व्यक्ति पुरुषोत्तम को पीट-पीटकर अधमरा करने के आरोप है, यही नही इलाज के दौरान पीड़ित की मौत भी हो गई है।

थाना केयूके प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि शराब के ठेके पर मारपीट मामले में संलिप्त पवन कुमार, विकास व राजकुमार को गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने पुरुषोत्तम से पहले मारपीट की थी जिससे पुरुषोत्तम को बहुत चोटें लगी थी।

बाद में पीजीआई में इलाज के दौरान पुरुषोत्तम की मौत हो गई। जिस पर जांच को आगे बढ़ाते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में जो भी अन्य आरोपी होंगे, उन्हें भी नियमानुसार गिरफ्तार किया जाएगा।

calender
15 October 2022, 07:22 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो