लाखों के जेवरात चोरी मामले का, खानपुर पुलिस ने 24 घटे की भीतर किया खुलासा

ये किस्सा है खानपुर के चंदपुरी बांगर गांव का है जहां का अंकुश नाम का लड़का सहारनपुर उत्तर प्रदेश में अपने मामा के लड़के के साथ रहकर सुनार का काम सीख रहा था।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

भाई ही निकला दगाबाज:

ये किस्सा है खानपुर के चंदपुरी बांगर गांव का है जहां अंकुश नाम का लड़का सहारनपुर उत्तर प्रदेश में अपने मामा के लड़के के साथ रहकर सुनार का काम सीख रहा था। सोने चांदी की चमक देख अंकुश ने खुद के भाई के साथ ही दगाबाजी कर दी।

सहारनपुर से फुटकर आभूषण बेचने हरिद्वार आए अपने भाई को अभियुक्त ने देर होने पर अपनी बुआ के घर पर रुकवाया और रात को भाई को नींद आते ही लाखों के जेवरात गायब कर गया। योजना ठीक थी पर अभियुक्त अंकुश द्वारा रचा ये ड्रामा ज्यादा देर नहीं चल पाया।

गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी SI नवीन चौहान व SI विकास रावत की जोड़ी ने मातहत के सहयोग से 24 घंटे के भीतर सारी कहानी का खुलासा कर अभियुक्त अंकुश को चोरी के जेवरात के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

बरामद माल -

1 -    49 जोड़ी पायल सफेद धातु

2 -    08 जोड़ी बच्चो के कंगन

3 -    12 गले की चैन

4 -    1 पैकेट सील पैरो मे पहने जाने वाले बिछुवे

5 -    14 पेण्डल

6 -    50 अँगुठियाँ महिला

7 -    घूघरू पायल - 01 पन्नी सील

8 -   ताबीज चाँद फूल - 14

9 -   छोटे बड़े सिक्के - 04

10 - पायल-09 दो पर्स मे

11 - पुरूष अँगुठियाँ - 34

12 - बच्चो के ब्रेसलेट - 03

13 - ताबीज चाँद फूल - 60

14 - कान्हा जी की अंगुठिया - 07 जोड़ी

15 - 17 नोज पिन पिली धातु

16 - 10 जोड़ी पीली धातु की कान की तिल्ली

17 -  डिजिटल तराजू - 01

calender
29 August 2022, 05:15 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो