मध्य प्रदेश: धार जिले में बदनावर के पास पलटी बस, 14 यात्री हुए घायल

धार जिले में शुक्रवार की सुबह साढ़े 4 बजे पेटलावद रोड पर आनंदश्री पेट्रोल पंप के पास अहमदाबाद से उज्जैन होकर इंदौर जा रही यात्री बस पलटने से 14 यात्री घायल हो गए। इनमें तीन घायलों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

धार, मध्य प्रदेश। धार जिले में शुक्रवार की सुबह साढ़े 4 बजे पेटलावद रोड पर आनंदश्री पेट्रोल पंप के पास अहमदाबाद से उज्जैन होकर इंदौर जा रही यात्री बस पलटने से 14 यात्री घायल हो गए। इनमें तीन घायलों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर 108 एंबुलेंस, जननी एक्सप्रेस और डायल 100 वाहन पहुंचे तथा घायलों को गाड़ी में से निकालकर सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी अनुसार बस क्रमांक जीजे 01 एचटी 0909 यात्रियों को लघुशंका के लिए रुकी थी उसमें से कई यात्री उतर गए थे। तभी अचानक गाड़ी रिवर्स हुई और पीछे जाते हुए सड़क की साइड में खाई में उतरकर पलट गई। हादसा होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री गाड़ी में ही सोए हुए थे, उन्हें चोट आई है।

टीआई दिनेशसिंह चौहान और तहसीलदार अजमेर सिंह गौड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर आवागमन रुकवाया तथा घायलों को बस से निकलवाने में मदद की। वहीं एक महिला सजनाबाई का हाथ फंस गया था, जिसे क्रेन बुलवाकर करीब 1 घंटे बाद निकाला जा सका। बस में करीब 40 यात्री सवार थे तथा लगेज से पूरी बस भरी हुई थी।

घायलों के नाम -

रतनलाल पन्नालाल, सजनाबाई रतनलाल जाट, खुशी रतनलाल निवासी अहमदाबाद, जितेंद्र यादव, मनीषा जितेंद्र, ख्यातिश जितेंद्र निवासी हिम्मतनगर, सावन कमलेश निवासी कटारिया अहमदाबाद, भैयाजी मुबारिक, अमरसिंह दुरजन, जालौर, प्रकाश सजनलाल जाट, अरुण कुमार संतोष शाजापुर, इंगित सुरेश अहमदाबाद, सुनील सिंह गोपालसिंह राजपूत अहमदाबाद, राघवेंद्र पिता भारतसिंह रायसेन एवं कुशालसिंह लीमजी राजपूत निवासी अहमदाबाद बताए गए हैं। ज्यादातर यात्री महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे थे।

खबरें और भी हैं.....

मध्य प्रदेश: वर्ष 1971 भारत-पाक युद्ध, जब भारत ने कर दिए पाकिस्तान के दो टुकड़े

 

  •  
calender
16 December 2022, 01:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो