score Card

मध्य प्रदेश: लोगों को परेशान कर रही शीतलहर, न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

ग्वालियर शहर पूरी तरह जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं की चपेट में रहा। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। ठंड का सितम जारी रहा, और हल्का कोहरा भी छाया रहा, जिससे दृश्यता 1000 मीटर रही

ग्वालियर। ग्वालियर शहर पूरी तरह जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं की चपेट में रहा। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। ठंड का सितम जारी रहा, और हल्का कोहरा भी छाया रहा, जिससे दृश्यता 1000 मीटर रही। अधिकमत तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हो सकता है, तापमान सामान्य से ऊपर रहने की वजह से दिन में ठंड से राहत रहेगी।

बता दें कि जम्मू कश्मीर से आने वाली हवाओं की गति बढ़ गई है और यह हवा क्षोभ मंडल (Troposphere) तक सक्रिय है। इस कारण शहर सहित जिले का वातारण भी काफी ठंडा हो गया है। वहीं बीते दिनों की तुलना में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पांच दिन बाद गत दिवस शहर में अच्छी धूप निकली। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस कारण तीव्र शीतल दिन और शीतल दिन से राहत मिल गई। चार दिन बाद निकली धुप ने दिन में लोगों को सुकून दिया।

ऐसा रहेगा आज का मौसम -

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन राज्यों की वजह से ग्वालियर संभाग का भी मौसम प्रभावित है। बता दें कि रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड रहने वाली है।

सुबह के समय कोहरा जल्द ही कमजोर पड़ जाएगा। कोहरे के कमजोर पड़ने की वजह से धूप जल्दी निकलने के आसार हैं। इससे दिन में ठंड से राहत रहेगी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा।

खबरें और भी हैं...

मध्य प्रदेश: विश्व के नक्शे पर इंदौर की पहचान स्वच्छता और अतिथि सत्कार के लिए

calender
09 January 2023, 11:07 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag