मध्य प्रदेश: भोपाल में सांची दूध के दाम दो रुपए लीटर तक बढ़े, कल से लागू होंगी नई दरें

नववर्ष से कुछ दिन पहले भोपाल दुग्ध सहकारी संघ ने उपभोक्‍ताओं को महंगाई का एक और झटका दिया है। बता दें कि सांची ने दूध के विभिन्न ब्रांडों पर प्रति लीटर दो रुपए तक दाम बढ़ा दिए हैं।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

Milk Price Increased: भोपाल, मध्य प्रदेश। नववर्ष से कुछ दिन पहले भोपाल दुग्ध सहकारी संघ ने उपभोक्‍ताओं को महंगाई का एक और झटका दिया है। बता दें कि सांची ने दूध के विभिन्न ब्रांडों पर प्रति लीटर दो रुपए तक दाम बढ़ा दिए हैं। वहीं दूध के यह दाम रविवार सुबह से प्रभावी हो जाएंगे। दाम बढ़ते ही लोगों को सांची का डायमंड ब्रांड का 500 मि.ली. पैक 32 के बजाय अब 33 रुपए में मिलेगा।

यानी एक लीटर दूध के लिए अब 64 के बजाय 66 रुपए चुकाने होंगे। वहीं गोल्ड वेरिएंट दूध का एक लीटर पैकेट 63 रुपए में मिलेगा। वर्तमान में इसकी कीमत 61 रुपए प्रति लीटर है। दो माह पहले भी दूध के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। तब 20 अक्टूबर को दूध के दाम बढ़ाए गए थे। तब एक लीटर सांची गोल्ड की कीमत 59 रुपए प्रति लीटर थी।

राजधानी भोपाल के साथ सीहोर, रायसेन, हरदा, नर्मदापुरम, विदिशा, बैतूल और राजगढ़ में भी के दूध के दामों में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। सवा तीन लाख लीटर दूध की खपत है रोजाना - भोपाल दुग्ध संघ दूध के चार वेरिएंट के जरिए राजधानी भोपाल सहित आठ जिलों में प्रतिदिन तीन लाख 25 हजार लीटर दूध बेचता है।

इसके पूर्व भी दीपावली से ठीक पहले सांची ने अपने दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की थी। दो माह बाद फिर से दाम बढ़ने के कारण लोगों पर महंगाई की मार पड़ेगी। अक्टूबर माह में भोपाल सहकारी दुग्‍ध संघ ने अपने नियमित ग्राहकों के एक माह के एडवांस पेमेंट पर मिलने वाली 50 पैसे प्रति लीटर की छूट को भी खत्‍म कर दिया था।

दूध की वैरायटी -    दूध की मात्रा  - पुरानी दर (रुपए में) - नई दर (रुपए में)

डायमंड दूध -          500 मि.ली. -      32 -                     33

फुल क्रीम (गोल्ड) - 500 मि.ली. -      31 -                     32

फुल क्रीम (गोल्ड) - एक लीटर -         61 -                     63

स्टैंडर्ड दूध (शक्ति) - 500 मि.ली. -     28 -                      29

टोंड दूध ताजा -      500 मि.ली. -     25 -                      26

डबल टोंड दूध -      500 मि.ली. -     23 -                      24

चाय स्पेशल दूध - एक लीटर -         49 -                      51

चाय दूध -           एक लीटर -         54 -                      56

खबरें और भी हैं...

मध्य प्रदेश: युवक की कार से कुचलकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

 

  •  
calender
24 December 2022, 06:25 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो