मध्य प्रदेश: जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली तार की चपेट में आकर दो महिलाएं झुलसी, एक की हालत गंभीर

शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम मगर-टगर निवासी दो महिलाएं बिजली के करंट से बुरी तरह झुलस गई है। दोनों महिलाओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा लाया गया

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

डिंडौरी, मध्य प्रदेश। घटना मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले की है जहां शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम मगर-टगर निवासी दो महिलाएं बिजली के करंट से बुरी तरह झुलस गई है। दोनों महिलाओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा लाया गया। एक महिला की हालत गंभीर होने के चलते उसे रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार गांव की देववती दास पति दयाल सिंह (33 वर्ष) और राजकुमारी पति घनश्याम मरावी (30 वर्ष) सोमवार की सुबह लकड़ी लेने जंगल गई हुई थीं। जंगल मे जंगली जानवरों के शिकार के लिए फैलाए गए बिजली तार की चपेट में आने से दोनों महिलाओ के झुलसने की बात सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि देववती की हालत गंभीर है। उसका पैर काफी ज्यादा झुलस गया है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई। इस संबंध में शहपुरा थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया ने बताया कि अस्पताल में दोनों महिलाओं का उपचार जारी है। मामले की सघनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

खबरें और भी हैं...

मध्य प्रदेश: खराब मौसम और कोहरे की वजह से लेट हो रही ट्रेनें, रिटायरिंग और वेटिंग रूम फुल

 

  •  
calender
02 January 2023, 03:29 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो