Maharashtra: मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने जब्त किया 12 किलोग्राम सोना, सूडानी नागरिक गिरफ्तार

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने 12 किलोग्राम सोना बरामद किया है। इस गोल्ड की कीमत 5.38 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों ने सोना के साथ एक सूडानी नागरिका को गिरफ्तार किया है। एयरपोर्ट पर सूडानी नागरिक की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करने वाले पांच अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Janbhawana Times

कस्टम विभाग के सूत्रों के मुताबिक, सूडानी नागरिक के बारे में पहले से सूचना मिली थी, इसके बाद एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों को पहले से ही तैनात किया गया था। शनिवार देर रात जैसे ही संदिग्ध सूडानी नागरिक दिखाई दिया तो उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान कस्टम अधिकारियों ने विशेष रूप से डिजाइन की गई बेल्ट से 5.38 करोड़ रुपये का 12 किलोग्राम गोल्ड जब्त किया।

जिस बेल्ट से सोना बरामद हुआ उसे सूडानी नागरिक पहने हुए था। इस बीच कस्टम विभाग की कार्रवाई के समय एयरपोर्ट पर मौजूद कुछ यात्रियों ने सूडानी नागरिक को भागने में मदद करने के लिए हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने 5 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया।

कस्टम अधिकारी ने बताया कि सूडानी नागरिक ने रेड चैनल पर 12 किलो बरामद सोने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को नहीं दी थी। इसलिए गोल्ड को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत बरामद किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में सोने की तस्करी का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

calender
11 September 2022, 01:08 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो