मथुरा: ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर की दीवार से रिस रहा पानी, बढ़ सकता है मंदिर पर खतरा

उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन के विश्व विख्यात ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर को खतरा उतपन्न हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह खतरा बाहर से नहीं बाल्कि अंदर से है। मंदिर के गर्भगृह के बाहर परिक्रमा मार्ग की ओर दीवार के पत्थरों से पानी रिस रहा है। पत्थरों के जोड़ भी खुल गए हैं।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन के विश्व विख्यात ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर को खतरा उत्पन्न हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह खतरा बाहर से नहीं बल्कि अंदर से है। मंदिर के गर्भगृह के बाहर परिक्रमा मार्ग की ओर दीवार के पत्थरों से पानी रिस रहा है। पत्थरों के जोड़ भी खुल गए हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पानी रिसने से मंदिर को नुकसान होने की संभावना है। हालांकि सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दे कि वीडियो में बताया जा रहा है कि पानी दोपहर के वक्त जब मंदिर की धुलाई होती है। उस समय रिसता है। पानी के रिसने से मंदिर के पत्थरों को भी हानि होने की संभावना है। पानी के रिसाव परिक्रमा मार्ग में स्थित दो मोरी के अलावा कई पत्थरो के बीच से हो रहा है।

ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर के सेवायत एवं इतिहासकार आचार्य प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि 158 साल पहले मिट्टी के टीले पर बने बिहारीजी के मंदिर में पिछले कई वर्षों से दीवारों में दरार पैदा हो रही है। चूहों की वजह से नालियों के बंद होने से फर्श में पानी के रिसाव की घटना भी सामने आ चुकी है। 

calender
16 December 2022, 07:12 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो