score Card

मऊगंज बनेगा MP का 53वां जिला, जन्मदिन से एक दिन पहले शिवराज ने दिया तोहफा

रीवा के मऊगंज में श्रमिक परिवारों को अनुग्रह सहायता राशि वितरण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा के मऊगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी घोषणा की है। इस मौके पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीष गौतम, बृजेंद्र प्रताप सिंह, जनार्दन मिश्रा, राजेद्र शुक्ला, सहित कई भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

रीवा के मऊगंज में श्रमिक परिवारों को अनुग्रह सहायता राशि वितरण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा के मऊगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी घोषणा की है। इस मौके पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीष गौतम, बृजेंद्र प्रताप सिंह, जनार्दन मिश्रा, राजेद्र शुक्ला, सहित कई भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मध्य प्रदेश के सीएम ने मंच पर कहा कि नईगढ़ी, मऊगंज, हनुमना और देव तालाब को मिलाकर मऊगंज को मध्य प्रदेश का जिला बनाया जाएगा। मऊगंज को जिला बनाने की प्रक्रिया आज से शुरू होगी और 15 अगस्त को जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी को बधाई, शुभकामनाएं दी।

शिवराज सिंह चौहान ने मंच से कागज लहराते हुए कहा कि 'मै नक्शा लेकर भी आया हू और पूरी तैयारी के साथ आया हूं। जैसे परीक्षा से पहले तैयारी करते है वैसे ही पूरी तैयारी करके आया हूं। आज इस नए जिले की प्रकिया आज से शुरू हो गई है और 15 अगस्त को यहां झंड़ा फहराया जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान ने रीवा के मऊगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग और नेत्रहीन बेटे- बेटियों से भेट की और उनके प्रशिक्षण के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे उपकरणों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संबल योजना 2.0 के अंतर्गत 27,310 श्रमिक परिवारों को सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹605 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यहां 606 करोड़ रूपए से अधिक की राशि के विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन किया।

सीएम शिवराज ने कहा कि हमने गरीबों के हित के लिए सबंल योजना बनाई थी ताकि मेरे भाई बहन जिसके पास धन- धौलत के भंडार नहीं है। उनके पास आर्थिक तंगी रहती है हम उनका दुख दूर कर उनके आर्थिक सहायता दे सके। ताकि बेटी बोझ नहीं वरदान साबित हो मैने ये संकल्प लिया है। मध्यप्रदेश की धरती पर 44 लाख 30 हजार लाड़ली लक्ष्मी बेटियां है। उनकी पढ़ाई लिखाई और कुशलक्षेम की हम व्यवस्था कर रहे है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा 

इन दिनों कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी विदेश के दौरे पर है। राहुल गाधी द्वारा पेगासस को लेकर दिए बयान पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधते हुए बोले कि. पेगासिस फोन में नहीं कांग्रेस के डीएनए और राहुल गांधी के दिमाग में है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की कीर्ति और प्रतिष्ठा चारों तरफ बढ़ रही है। कांग्रेस का नया एजेंडा विदेशों में भारत को बदनाम करने का है। इस देश विरोधी कदम के लिए जनता माफ नहीं करेगी।

5 मार्च को है मध्यप्रदेश के सीएम का जन्मदिन

जन्मदिन से एक दिन पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मऊगंज के लोगों का तोएफा दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जन्मदिन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण होता है, अत: इस समय को महत्वपूर्ण कामों में ही लगाना चाहिये। इसलिए मैंने तय किया है कि जन्मदिन नहीं मनाऊंगा, काम करूंगा। यदि आपको मुझसे प्रेम है, तो आप जहां रहते हैं, वहीं पौधे लगायें, इससे बड़ी शुभकामना मेरे लिए कुछ और नहीं है। 5 मार्च से शिवराज सिंह चौहान के पूरे होंगे जाएंगे 64 साल।

calender
04 March 2023, 07:05 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag