Noida: पुलिस व छेनू गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़, 1 घायल

उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर 18 में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक छेनू गैंग का शातिर शूटर गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। जबकि इसका

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

संवाददाता विजय कुमार

Noida। उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर 18 में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक छेनू गैंग का शातिर शूटर गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। जबकि इसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। वही घायल बदमाश दानिश उर्फ सयार उर्फ चीता को अस्पताल में भर्ती कराया है। इसपर एनसीआर क्षेत्र में करीब दो दर्जन मुक़द्दमे दर्ज है। वही घायल के पास से लूटे हुए चार मोबाइल, एक बाइक, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए है।

पुलिस की गिरफ्त में लडख़ाता बदमाश छेनू गैंग का शातिर शूटर बदमाश है जो लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता है। आज सुबह करीब 8 बजे इनपुट के आधार पर थाना  पुलिस ने सेक्टर 18 बिजली घर के पास चैकिंग कर रही थी तभी बाइक पर सवार आते दिखे दो संदिग्धों जो रोका तो पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे जबकि फायरिंग में दानिश उर्फ सयार गोली लगने के घायल अवस्था मे जमीन पर गिर पड़ा जबकि इसके एक साथी मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

 

एडिशनल डीसीपी नोएडा आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि थाना सेक्टर 18 पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच फिल्म सिटी बिजली घर के पास हुयी मुठभेड में एक लुटेरा बदमाश दानिश उर्फ सयार उर्फ चीता निवासी झुग्गी नम्बर ई-37 ए त्रिलोक पुरी, मयूर विहार दिल्ली गोली लगने से घायल व गिरफ्तार किया है कब्जे से लूट के 04 मोबाइल फोन, एक अपाचे बाइक, जिंदा व खोखा कारतूस अवैध तमंचा बरामद किये है। बदमाश छेनू गैंग का शूटर भी रहा है तथा थाना सेक्टर 20 से कई मुकदमों में वांछित भी चल रहा था। घायल बदमाश के विरूद्ध दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में लूट आदि के करीब 02 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है। घायल बदमाश दानिश का एक साथी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश के लिये कांबिंग की जा रही है।

calender
07 October 2022, 12:05 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो