प्रवासी भारतीयों ने देश का नाम रोशन किया: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विश‍िष्‍ट हस्तियों को सम्‍मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्‍मान समारोह के बाद अपने संबोधन में कहा कि वे इस समारोह में आकर प्रसन्‍न हैं

calender

Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विश‍िष्‍ट हस्तियों को सम्‍मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्‍मान समारोह के बाद अपने संबोधन में कहा कि वे इस समारोह में आकर प्रसन्‍न हैं। उन्‍होंने आयोजन की जमकर तारीफ की और गुयाना और सूरीनाम के राष्‍ट्रप‍ति की इस आयोजन में मौजूदगी को लेकर भी खुशी जाहिर की।

 

राष्ट्रपति ने कहा कि यह आयोजन काफी महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की सराहना की। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में प्रवासी भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीयों ने अपनी कड़ी मेहनत से देश का मान बढ़ाया है नाम रोशन किया है। उन्‍होंने कहा कि प्रवासी भारतीय एक यूनिक प्लेटफॉर्म है। आप लोगों से 3 दिन हुई चर्चा हमारे लिए अमूल्य है।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि प्रवासी भारतीय अलग-अलग देशों में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उनकी सफलता की बदौलत विदेशी धरती पर भारत की पहचान बन रही है। अगले 25 साल में भारत नए सफर पर है। आपको एकजुट होकर इस शक्ति का राष्ट्र निर्माण में योगदान देना होगा।

 

उन्‍होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो चुके हैं और इसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार ने अगले 25 साल में विकास को लेकर रूपरेखा बनाई है, जिसमें भारत को मजबूत किया जाएगा। इसमें प्रवासी भारतीय भी अपना योगदान देकर देश को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि भारत पूरी दुनिया को पर‍िवार मानकर काम कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

 

मध्य प्रदेश: नर्मदापुरम में खड़े ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, 32 घायल

First Updated : Tuesday, 10 January 2023