हमारे छात्र आने वाले समय में देश के निर्माता होंगेः सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कल्पना की कि राज्य के अत्याधुनिक सरकारी स्कूल हर क्षेत्र में ऐसे नेता तैयार करेंगे जो देश को शिखर पर ले जाएंगे। दिल्ली के बाद सीएम केजरीवाल की शिक्षा क्रांति अब पंजाब में भी पहुंच चुकी है। शनिवार को पंजाब सरकार के सरकारी स्कूलों में दिल्ली की तर्ज पर पहली बार मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया।

Janbhawana Times

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब की शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पटियाला स्थित गवर्मेंट सीनियर सेकंड्री स्मार्ट स्कूल के मेगा पीटीएम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई को लेकर चर्चा की।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, जिससे वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र आने वाले समय में देश के निर्माता होंगे। वह दिन दूर नहीं जब ये छात्र अपनी मेहनत और सफलता से प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

भगवंत मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब ये युवा देश के लिए नई सफलता की कहानी लिखेंगे। उन्होंने कहा कि ये सरकारी स्कूल पंजाब की सफलता की कहानी बयां करते हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का सपना नौकरशाहों, टेक्नोक्रेट्स, डॉक्टरों, इंजीनियरों और अन्य के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार उनके सपनों को पंख देने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag